फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से 16.61 लाख लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2019 01:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मम्फोर्डगंज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर 16.61 लाख रुपये उड़ाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कौशाम्बी के इस गिरोह के सदस्यों से लूट की रकम में से 3.25 लाख नगद व एक कार बरामद की गई है। हालांकि पुलिस अफसर इस बारे में चुप्पी साधे रहे। 
विज्ञापन


कर्नलगंज में मम्फोर्डगंज फौव्वारा चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। यहां बीते साल 28 नवंबर को गैस कटर से एटीएम चेस्ट काटकर चोर 16.61 लाख रुपये उड़ा ले गए थे। चोरों ने पहले गैस कटर से एटीएम का चेस्ट काटा था और फिर नगदी से भरा कैश बॉक्स उठा ले गए थे। पुलिस लंबे समय से इस गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी। तीन दिन पहले पुलिस ने कौशाम्बी के रहने वाले कुछ टप्पबाजों को पकड़ा।

यह घूम-घूमकर गाड़ियों का शीशा तोड़कर उसमें रखा सामान उड़ाते थे। उनसे पूछताछ के दौरान ही पुलिस को कौशाम्बी निवासी प्रदीप नाम के युवक के बारे में पता चला। जानकारी जुटाने पर मालूम हुआ कि वह एटीएम से लूट करने वाले गिरोह का सदस्य है। इस पर पुलिस ने कौशाम्बी पहुंचकर प्रदीप को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने मम्फोर्डगंज एटीएम लूटकांड में शामिल होने  की बात कबूल ली। जिसके बाद उसके साथी लालबाबू व एक अन्य को भी हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों की मानें तो उनके पास से लूटी गई रकम में से 3.25 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। हालांकि इस बारे में पुलिस अधिकारी ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार करते रहे। 
विज्ञापन


कार से ले गए थे नगदी भरा कैशबॉक्स
सूत्रों की मानें तो एटीएम से नगदी लूटने के लिए गिरोह के सदस्यों ने कार का इस्तेमाल किया था। एटीएम चेस्ट काटने के बाद बदमाश नगदी भरा कैशबॉक्स सफेद रंग की अल्टो कार से लेकर गए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद इस कार को भी बरामद कर लिया गया है। बदमाशों ने यह कार दिल्ली से खरीदी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें