फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मानसिक रूप से कमजोर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 22 Nov 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। थाना शाही क्षेत्र के एक गांव निवासी मानसिक रूप से कमजोर महिला को दुकान में बंदकर दूसरे समुदाय के तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रुपये देकर मुंह बंद रखने की धमकी दी। जानकारी होने पर परिजन थाने पहुंचे। मामले में सीओ ने भी गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि सोमवार को गांव की एक महिला उसके पास आई थी। उसने खेत पर चलने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर वह बच्चे को गोद में लेकर साथ चली गई। आरोपी महिला उसे लेकर एक दुकान में पहुंची। बच्चे को अपने पास रखने के बाद आरोपी महिला ने उसे दुकान में बंदकर दिया। वहां पहले से तीन लोग मौजूद थे। उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद कुछ रुपये हाथ में देकर किसी को जानकारी न देने के लिए कहा। डर की वजह से वह घर चली आई। परिवार में भी किसी को नहीं बताया। मंगलवार को उसे रोता देख सास ने जब पूछा तो महिला ने मामले की जानकारी दी। सास उसे लेकर थाने पहुंची। पीड़िता की सास ने बताया कि बहू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे फुसलाकर ले जाने वाली महिला नजदीक ही रहती है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें