फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चित्रकूट हादसे में घायल छह लोगों में से दो ने एसआरएन में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में मंगलवार दोपहर को जनरथ बस व बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को एसआरएन अस्पताल में लाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल चार का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एमपी के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाने के बैरागा गांव निवासी आनंदी लाल पटेल (60) का परिवार व बांदा के नगनेरी के रहने वाले अरविंद कुशवाहा 28 का परिवार प्रयागराज गंगा स्नान-पूजन के लिए एक ही बोलेरो से आए थे। यहां से दर्शन-पूजन के बाद वह घर के लिए लौट रहे थे। चित्रकूट पहुंचे ही थे कि तभी बोलेरो व जनरथ बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने आनंदी लाल पटेल व रामबाई (37) को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह ने डॉक्टरों के साथ ट्रामा सेंटर में पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। सुनैना पटेल (30), बेटे दीपक पटेल (5), राजू पटेल (28) पुत्र रामरुचि पटेल व अरविंद कुशवाहा का इलाज चल रहा है। डॉ.सोनू सिंह ने बताया कि हादसे में सुनैना के दोनों पैर टूट गए हैं और सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं,उनके बेटे दीपक के भी सिर पर गंभीर चोट है। चारों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें