प्रयागराज नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर गणेश केसरवानी।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में बनाई है पहचान
बाद में मंडल उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल संयोजक के साथ ही महानगर मंत्री, महानगर उपाध्यक्ष, महानगर कमेटी में महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक भी रहे।
इस दौरान लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में संयोजक और चुनाव प्रभारी के रूप में भी दायित्व संभाला। संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए वह लगातार तन-मन से जुटे रहे। वर्ष 2012 में वह पार्षद चुने गए। सपा सरकार रहने के दौरान में निगम पार्षद के रूप में टैक्स वृद्धि के विरोध में उन्होंने आंदोलन भी किया था।
प्रयागराज नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर गणेश केसरवानी।
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में भाजपा के महानगर अध्यक्ष हैं गणेश
1993 में दधिकांदो मेला कमेटी के अध्यक्ष और उसके बाद संरक्षक भी चुने गए। मौजूदा समय वह प्रयागराज भाजपा महानगर अध्यक्ष के तौर पर संगठन की कमान संभाल रहे हैं। महापौर पद के लिए जब भाजपा में उन्हें उम्मीदवार बनाया तो पार्टी में बगावत के बीज भी खूब अंकुरित हुए, लेकिन अपनी बेदाग छवि और समर्पण के बल पर वह जनता का दिल जीतने में कामयाब रहे और बड़ी जीत हासिल की।