फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती : सैंड आर्ट बनाकर महात्मा गांधी को किया याद, संगम पर अनुमति न मिलने पर छत पर उकेरी आकृति

Mon, 02 Oct 2023 04:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के रहने वाले मशहूर सैंड आर्टिस्ट अजय गुप्ता ने सैंड आर्ट के जरिए महात्मा गांधी की आकृति बनाकर अपनी ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने जमीन पर रेत के सहारे कलाकृति बना कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 
विज्ञापन
गांधी जयंती पर रेत में उकेरी गांधी की आकृति। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक संगठनों की से गांधी जी को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश को साफ और सुथरा रखना ही महात्मा गांधी के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।

 

महात्मा गांधी का जन्मदिवस देश-दुनिया में लोग अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं। प्रयागराज के रहने वाले मशहूर सैंड आर्टिस्ट अजय गुप्ता ने सैंड आर्ट के जरिए महात्मा गांधी की आकृति बनाकर अपनी ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने जमीन पर रेत के सहारे कलाकृति बना कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आर्टिस्ट अजय गुप्ता का कहना है कि संगम में आठ तारीख को एयर शो होने के कारण वहां पर आर्मी ऑफिसर द्वारा परमिशन नहीं दिया गया, पर उनके अंदर इतना जुनून था कि उन्होंने अपनी छत पर बालू इकट्ठा कर महात्मा गांधी की आकृति उकेरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें