गंगापार के देहात में फलों की बढ़ती कीमतों ने बजट बिगाड़ दिया है। शनिवार को झूंसी के बाजार में सेब और अनार 300 व 200 रुपये प्रति किलो तक बिके। इसी प्रकार आलू बुखारा 150 रुपये, संतरा 180 रुपये और आम 120 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
फल विक्रेता अजय यादव का कहना है कि मंडियों से ही फल महंगे मिल रहे हैं, इसलिए कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। सेब अमेरिका और न्यूजीलैंड से आ रहा है। इसलिए कीमत 300 के पार हैं। बारिश में कई फलों की आवक प्रभावित हुई है। इससे भी दाम बढ़े हैं।
फल खरीदने आईं मंजुलता ने बताया कि डॉक्टर मरीजों को फल खाने के लिए बोलते हैं, पर इतने महंगे फल कौन खरीदेगा। लोग अब आधा या एक किलो की जगह पाव भर फल खरीद रहे हैं। सब्जियों के बाद फलों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट और बिगड़ गया है।