बिजली विभाग मेें पिछले कई सालों से एक ही जगह जमें अभियंताआें, कर्मचारियों के तबादले शुरू कर दिए गए हैं। मुख्य अभियंता ने ऐसे कई अभियंताओं व कर्मचारियों का तबादला भी कर दिया है। मुख्य अभियंता की इस कार्रवाई से अभियंताओं व कर्मचारियों में तबादला रुकवाने को लेकर मारामारी भी मच गई है। कई अभियंताओं, कर्मचारियों ने तो तबादला रुकवाने को लेकर विभागीय अधिकारियों से जुगत लगाने के साथ ही राजनीतिक आकाओं की शरण ली है।
स्थानांतरित किए गए अभियंताओं में से कई ऐसे है जिनके खिलाफ लंबे अरसे से शिकायतें भी मिल रही थी लेकिन विभागीय अधिकारी शिकायतों को भी अनसुना कर रहे थे। लेकिन अब जबकि पिछले कई सालों से एक ही जगह पर जमें अभियंताआें, कर्मचारियों को स्थानांतरित कर दिया गया है तब इनमें भागदौड़ का माहौल है। वहीं मुख्य अभियंता एके सिंह का कहना है कि अभियंताओं व कर्मचारियों का स्थानांतरण नीति के तहत किया जा रहा है। कुछ अभियंताओं के खिलाफ शिकायतें भी मिल रही थी। विभागीय स्तर पर जांच कराए जाने पर शिकायतें सही भी पायी गई थी । ऐसे में उन्हें हटाया जाना जरूरी हो गया था। स्थानांतरण में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।