केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों के मनमाने निर्णय के चलते शिक्षक एवं कर्मचारी परेशान हैं। विद्यालयों में कोरोना के चलते शिक्षण कार्य स्थगित होने के बाद शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विद्यालय आना अनिवार्य कर दिया गया है। विद्यालय के शिक्षकों ने अमर उजाला से बताया कि स्कूल बंद नहीं किए जाने से उन्हें संक्रमण का खतरा बना हुआ है। विद्यालय में प्रतिदिन 160 शिक्षक एवं 20 कर्मचारी आ रहे हैं, ऐसे में उन्हें संक्रमण का खतरा है।