फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में हाईवे : हंडिया चौराहे से लेकर अंदावा तक हाईवे पर रहता है अंधेरा

विज्ञापन
जगतपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर छाया अंधेरा। अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज-हंडिया हाईवे पर स्ट्रीट लाइट न जलने से लोगों को परेशानी हो रही है। महाकुंभ 2025 के दौरान लगी लाइटें, अब पूरी तरह से बंद हैं। बताया जा रहा है कि बिजली भुगतान को लेकर लोक निर्माण विभाग व ग्राम पंचायत के बीच खींचतान चल रही है।
विज्ञापन

अंदावा पार करते ही हाईवे पर अंधेरे का कब्जा हो जाता है। रात के समय इस हाईवे पर चलना अपनी जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। झूंसी से हंडिया के बीच सरायइनायत, हबूसा मोड़, बीकापुर और हनुमानगंज के करीब 30 किलोमीटर तक अंधेरा छाया रहता है। जिससे मार्ग दुर्घटना का खतरा बना रहता है। महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले हाईवे को सजाया संवारा गया था। जिसके चलते हाईवे पर सुंदर व आकर्षक स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी।
वहीं, महाकुंभ के दौरान ही इसी मार्ग पर जगतपुर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया। महाकुंभ के समय तक पूरा हाईवे सुंदर व दूधिया रोशनी में नहाया रहता था। लेकिन महाकुंभ समाप्त होते ही बिजली के बिल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ऐसे में ग्राम पंचायतों ने पीडब्ल्यूडी लाइटों को हैंडओवर लेने से मना कर दिया। वहीं कुछ समय बाद बिल का भुगतान न होने की वजह से बिजली विभाग ने यहां की लाइट काट दी। जिसकी वजह से करीब 30 किलोमीटर तक हाईवे पर अंधेरा छाया रहता है। यहां तक कि जगतपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

ऐसे में अंधेरे के कारण तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर सड़क किनारे गड्ढे, मोड़ और अवैध कट अंधेरे में दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं।

बिजली के बिल को लेकर ग्राम पंचायतों ने हाईवे के कार्य को हैंडओवर लेने से मना कर दिया। वहीं बिल जमा न होने की वजह से लाइट कट चुकी है। वैसे जल्द ही समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन

नवीन शर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें