टिकरी कला में मंगलवार को 10 प्रगतिशील महिला किसानों को मटर और मूली के उन्नत बीज निशुल्क वितरित किए गए। जलोदरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी के परिसर में एसएम सहगल फाउंडेशन की बोलस्ट्रिंग एफपीओ परियोजना के तहत वितरण हुआ। इस मौके पर चेयरमैन रश्मि शुक्ला, सीईओ पंचराज शुक्ला, अरुण शुक्ला, भूपेंद्र पाठक, निशु मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।