बारा के परवेजाबाद में धरनारत किसानों से वार्ता करते तहसीलदार बारा
परवेजाबाद में भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के पदाधिकारी रामभवन उर्फ दिनेश पटेल बीते 16 दिनों से अपनी भूमि के सीमांकन की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।
वर्षों से चल रहे जमीन विवाद और प्रशासनिक सुनवाई न होने से नाराज किसान ने अब आत्मदाह की चेतावनी दी है।
मंगलवार को तहसीलदार बारा अनिल कुमार पाठक हल्का लेखपाल और राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरनारत किसान से उसकी समस्या और विवाद की जानकारी ली। अधिकारियों ने मामले के जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। किसान ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। किसान ने विधिवत पैमाइश और सीमांकन होने तक धरना जारी रखने की बात कही। यह प्रकरण एसडीएम न्यायालय में लंबित है।