औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग में शुक्रवार को उद्यान विभाग के सहयोग से अमरूद, नींबू, करौंदा, आम आदि के पौधे निशुल्क बांटे गए। मुख्य उद्यान विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण मोहन चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त 2023 तक निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। इस दौरान उद्यान के प्रभारी वीके सिंह ने 137 सीआईएसएफ बटालियन, 39 गोरखा राइफल्स के प्रतिनिधियों को गंगा किनारे पौधे रोपित करने के दौरान ध्यान देने योग्य बारीकियों के बारे में बताया। कहा, पर्याप्त गड्ढा खोदकर पौधे लगाने के बाद पौधे के अगल-बगल का खाली स्थान मिट्टी से पूरी तरह भर देना चाहिए।