फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मामा के मोबाइल में एनी ऐप इंस्टाल कर सवा छह लाख उड़ाए 

Thu, 18 Feb 2021 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
online fraud
विज्ञापन
फौज के रिटायर्ड सूबेदार मेजर गौपाल जी सिंह के मोबाइल में उनके भांजे ने एनी डेस्क ऐप डाउनलोड कर दिया और गुड़गांव में बैठकर मामा के दो एकाउंट से सवा छह लाख रुपये उड़ा दिए। पैसे गायब होने से हैरान सूबेदार मेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर थाने ने जांच की और बुधवार को फ्राड करने वाले भांजे को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


फौज के रिटायर्ड सूबेदार मेजर धूमनगंज के भोला का पुरवा में रहते हैं। रिटायर होेने से पहले उनकी आखिरी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। उसी दौरान उनके दो खातों से 6 लाख 14 हजार 326 गायब हो गए। उसी दौरान रिटायर होने के बाद वह प्रयागराज आ गए और साइबर क्राइम थाने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। जब जांच शुरू हुई तो आईपी एड्रेस के माध्यम से पता चला कि गुड़गांव में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। बड़ी बात यह थी कि गोपाल जी से न तो कोई ओटीपी मांगी गई थी कि न ही फ्राड के लिए किसी ने फोन किया था। जांच आगे बढ़ती गई।

इसी दौरान पुलिस ने मोबाइल में एनी डेस्क ऐप के बारे में पूछताछ की। इसी के बाद खुलासा हुआ कि गुड़गांव में रहने वाले उनके भांजे अनुज सिंह ने एनी डेस्क ऐप डाउनलोड किया था। पैसे भी उसी ने गायब किया। पुलिस टीम ने बुधवार को अनुज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साइबर थाने के प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि अनुज ने जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन


बताया कि पहले उसने मामा के दो खातों का विवरण अपने एयरटेल पेमेंट बैंक से जोड़ लिया। इसके बाद यूपीआई जेनरेट कर मामा के मोबाइल में एनी डेस्क ऐप डाउनलोड कर दिया। फिर रिमोट एक्सेस से आनलाइन मैसेज का प्रयोग कर दो खातों से सवा छह लाख रुपये की आनलाइन खरीदारी कर ली। अनुज सिंह के पास से चार सिम, तीन एटीएम कार्ड, खरीदारी की छह रसीदें आदि चीजें बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें