फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड काल में अनाथ बच्चों को गोद लेने के नाम पर भी ठगी

Sun, 09 May 2021 01:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना देकर बना रहे ठगी का शिकार
विज्ञापन
Adoption
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। कोविड संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच अनाथ बच्चों को गोद लेने के नाम पर भी ठगी शुरू हो गई है। इसके लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाया गया है। ठग मैसेज भेज रहे हैं कि बच्चे के माता-पिता की कोविड से मौत हो गई है। गोद लेने के इच्छुक लोग दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन

इस तरह के मैसेज कई लोगों को पर्सनल नंबर पर भी पहुंचे हैं।

सत्यता की पड़ताल किए बगैर लोग भी इस तरह के संदेशों को आगे बढ़ा रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा का कहना है कि इस तरह के मैसेज की उन्हें जानकारी हुई है। दिए गए नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन अब वह नंबर काम नहीं कर रहा। उनका कहना है कि इस तरह से गोद देने की पेशकश करना गैरकानूनी तथा दंडनीय हैं। इस तरह के मैसेज के झांसे में लोग न आएं। उन्होंने बताया कि बच्चा गोद लेने के लिए कारा को नोडल बनाया गया है। कारा की वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर बच्चा गोद लिया जा सकता है।

बच्चे की देखभाल के लिए चाइल्ड लाइन में करें संपर्क

कोविड से संक्रमित माता-पिता के बच्चों की चाइल्डलाइन देखभाल करेगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1098 या महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क किया जा सकता है। संक्रमित माता-पिता अस्पताल में भर्ती या आइसोलेशन में हैं तो बच्चों की चाइल्डलाइन की तरफ से देखभाल की जाएगी। संक्रमित माता-पिता की मृत्यु पर भी बच्चे की देखभाल के लिए चाइल्डलाइन में संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा के मोबाइल नंबर 9415639012 पर भी संपर्क किया जा सकता है। पंकज मिश्रा ने बताया कि किन्हीं कारणों से बच्चे की देखभाल में दिक्कत आ रही है तो उनके मोबाइन नंबर या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। बच्चे को विभाग के केंद्र में रखकर देखभाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें