फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud Case : लेफ्टिनेंट कर्नल ने पूर्व कर्मचारी पर मोहर और हस्ताक्षर के दुरुपयोग का आरोप लगाया, केस दर्ज

Sat, 25 Oct 2025 06:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चैथम लाइन स्थित एनसीसी बटालियन के कार्यसमादेश अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह ने अपने पूर्व कर्मचारी पर गंभीर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जालसाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चैथम लाइन स्थित एनसीसी बटालियन के कार्यसमादेश अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह ने अपने पूर्व कर्मचारी पर गंभीर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना कर्नलगंज में दी गई तहरीर में बताया कि उनके सरकारी कार्यालय की मोहर और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर उनके रसोइए और चालक के नाम से झूठे आरोपों वाला पत्र डाक के माध्यम से भेजा गया।

विज्ञापन


एफआईआर के अुनसार, कर्नल ने आरोप लगाया कि बीते 29 अगस्त को उनके सरकारी पते पर एक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से टाइप किया हुआ पत्र प्राप्त हुआ। पत्र पर कार्यालय की आधिकारिक मोहर लगी थी। इसमें रसोइए रिंकू और चालक संजय पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने कार्यालय की कार्यवाही में गड़बड़ी की और सरकारी दस्तावेजों को प्रभावित किया। पत्र में आरोप लगाया गया कि दोनों कर्मचारियों ने जानबूझकर कार्यालय की प्रक्रिया को प्रभावित कर प्रशासनिक गतिविधियों में हेरफेर की।

पत्र प्राप्त होने के बाद उन्होंने रसोइए और चालक से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने स्पष्ट रूप से इन आरोपों को निराधार बताया और पत्र से किसी भी प्रकार का संबंध होने से इंकार किया। घटना की तहकीकत जानने के लिए उन्होंने डाकघर से सीसीटीवी फुटेज मंगवाई। फुटेज में पूर्व कर्मचारी कृष्णकांत यादव को डाकघर में रजिस्ट्री कराते हुए देखा गया। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के दिन कृष्णकांत कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करवा चुका था और उसे कार्यालय की मोहर तक पहुंच प्राप्त थी।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि कृष्णकांत यादव ने जानबूझकर सरकारी मोहर का दुरुपयोग कर झूठे पत्र भेजकर कार्यालय की प्रतिष्ठा और विश्वास को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि मामले की पूरी जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों को रोका जा सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संबंधित दस्तावेज़ और सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें