धोखाधड़ी करके दुकान बेचने के आरोप में सिविल लाइंस के व्यवसायी परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। अशोक नगर निवासी विनय वासुदेवा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कानपुर रोड, सिविल लाइंस निवासी राजकुमार अग्रवाल से एक दुकान के लिए सौदा किया था। भुक्तभोगी का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से कागज तैयार किए और उसी आधार पर बिक्री कर दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार अग्रवाल के अलावा पत्नी आभा, पुत्र सचिन अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।