फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन के लिए कर्मचारियों की परीक्षा 20 को

विज्ञापन
Fourth class employees salary hike
विज्ञापन
चतुर्थ से तृतीय श्रेणी में होनी है कर्मचारियों की प्रोन्नति
विज्ञापन

प्रयागराज। राजकीय महाविद्यालयों में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की तृतीय श्रेणी में प्रोन्नति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 20 अक्तूबर को किया जाएगा। परीक्षा हेमतवी नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी, प्रयागराज में सुबह नौ से होगी। इस बाबत उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव पांडेय ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों, क्षेत्र उच्च शिक्षा अधिकारियों और राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी के अध्यक्षों को पत्र जारी कर सूचना दी है।
विज्ञापन

तृतीय श्रेणी में प्रमोशन के लिए कर्मचारियों को लिखित परीक्षा देनी होगी और इसके बाद उसी दिन टाइप टेस्ट होगा। टाइप टेस्ट में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का ही लिखित परीक्षा का मूल्यांकन होगा। लिखित परीक्षा के लिए एक प्रश्नपत्र होगा और इसे हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नपत्र में निहित रिक्त स्थान पर ही उत्तर देना होगा। प्रवेश पत्र का प्रारूप भी उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें