चतुर्थ वाहिनी पीएसी में कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता में अतिथियों के साथ खिलाड़ी। संवाद
प्रयागराज। चतुर्थ वाहिनी पीएसी में 28वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन की कबड्डी कलस्टर (कबड्डी, जिमनास्टिक, फेसिंग व खो-खो) प्रतियोगिता सोमवार को आयोजित की गई। पहले सेमीफाइनल में चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज ने 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर को मात दी। आयोजन सचिव/सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य ने शुभारंभ किया। इस मौके पर शिविरपाल रामाशीष यादव, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह, आउटडोर प्रभारी प्रदीप सिंह, एलपी प्रभारी विवेक यादव, संतोष कुमार, भानुप्रताप झा, दिलावर खान आदि मौजूद रहे।