फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच ड्यूटी में लापरवाही पर कोतवाली इंस्पेक्टर समेत चार सस्पेंड

Wed, 01 Apr 2020 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
  • लूट के विरोध पर युवक को चाकू मारने की घटना में कार्रवाई
  • सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस
लॉकडाउन के दौरान छावनी बने शहर में लूट के विरोध पर गैस एजेंसी कर्मचारी को चाकू मारने की वारदात के बाद मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। इसे ड्यूटी में लापरवाही का मामला मानते हुए कोतवाली इंस्पेक्टर बच्चेलाल समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उधर वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के सहारे उनकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन



कोतवाली मेें चंद्रलोक टाकीज के पास 30 मार्च को सनसनीखेज घटना हुई थी। यहां स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मेडिकल स्टोर की दो महिला कर्मचारियों से सरेराह चाकू दिखाकर पर्स लूटने की कोशिश की थी। युवतियों के शोर मचाने पर पास ही स्थित संगम गैस एजेंसी का कर्मचारी अविनाश यादव पहुंचा तो बदमाश उसे चाकू मारकर भाग निकले थे। घटना से पुलिस अफसरों के चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े हो गए थे।


दरअसल जिस जगह वारदात हुई, उससे कुछ दूर पर बैरिकेडिंग कर पुलिस पिकेट भी तैनात की गई थी। इसके बाद भी वारदात को अंजाम देकर बदमाशों का निकल भागना पुलिसकर्मियों की सक्रियता पर भी सवाल उठे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। एसएसपी ने कोतवाली इंस्पेक्टर बच्चेलाल, बहादुरगंज चौकी प्रभारी मनीष कुमार, कांस्टेबल जावेद खां और रिक्रूट कांस्टेबल रेनू यादव को सस्पेंड कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन




फुटेज में दिखे बदमाश, चेहरे पर बांध रखा था मास्क
उधर इस मामले में दूसरे दिन भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों बदमाश नजर आए हैं। जिससे पता चला है कि घटना के दौरान दोनों ने चेहरे पर मास्क बांध रखा था। यह भी जानकारी मिली है कि वारदात के बाद दोनों जीरो रोड की ओर भागे। उधर मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें