फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पुलिस लाइन में बनेगी चार मंजिला महिला बैरक

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ के तहत महिला सिपाहियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। पुलिस लाइन में इनके लिए 1.89 करोड़ की लागत से चार मंजिला बैरक बन रही है। छह कमरों के बीच एक कॉमन किचन और तीन बाथरूम बनाए जाएंगे। इसमें कुल 48 कमरे होंगे।
विज्ञापन

अभी तक महिला सिपाहियों के लिए अलग से बैरक न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। महिला सिपाहियों को अस्थायी रूप से रहने के लिए दो मंजिला भवन दिया गया है। लेकिन, यहां पर कमरे कम हैं इसलिए अधिकांश महिला सिपाहियों को बाहर किराये का कमरा लेकर रहना पड़ता है।
सात फीट चौड़ी व आठ फीट लंबी होगी एक बैरक

महिला सिपाहियों के बनाए जा रहे बैरक की लंबाई आठ फीट और चौड़ाई सात फीट होगी। उसमें एक बेड रखने के बाद थोड़ी जगह बचेगी। महिला सिपाहियों ने बैरक को लेकर खुशी जाहिर की है। इनका कहना है कि अब उन्हें कहीं दूसरी जगह किराये पर रूम नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


किराये पर रहकर ड्यूटी करने में होती हैं दिक्कतें
एक महिला सिपाही ने नाम न छापने के आग्रह पर बताया कि किराये पर कमरा लेने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बड़ी मुश्किल से किराये पर कमरा मिलता है। यदि कहीं मिल भी जाए तो कई बार ड्यूटी के कारण पहुंचने में रात हो जाती है। उस समय मकान के गेट पर ताला लगा होता है। पुलिस लाइन में बैरक मिलने पर ड्यूटी में सहूलियत होगी।
डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि इस बैरक को बनाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को ठेका दिया गया है। यह चार मंजिला भवन नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें हर तल पर सिपाहियों के रहने के लिए 12 बैरक होंगे। एक बैरक में एक ही महिला सिपाही रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें