फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघमेला में झगड़ा करते चार साधु पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेला में झगड़ा करते चार साधु पकड़े गए
विज्ञापन

प्रयागराज। माघ मेला में बुधवार को झगड़ा कर रहे चार साधुओं को पुलिस ने पकड़ लिया। चारों को थाने लाकर उनका चालान कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि चारों किसी भी मठ या मंदिर से नहीं जुड़े हैं। माघ मेला में संगम के पास बुधवार को चार साधु आपस में झगड़ा करने लगा। वह चिमटा निकालकर एक-दूसरे को पीटने लगे। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे तो चारों को पकड़ लिया गया। उनसे पूछा गया कि वह किस मंदिर या मठ से जुड़े हैं। कहां रह रहे हैं तो वह किसी बात का जवाब नहीं दे पाए। पुलिस के मुताबिक मौके से पकड़े गए दिनेश, दीवेंद्र प्रसाद, माननाथ और सलमानाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें