फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बड़ा हादसा : आरएएफ जवान तीन बच्चों समेत गंगा में डूबा, फाफामऊ घाट पर हुआ दर्दनाक हादसा

Wed, 14 Jun 2023 06:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बिहार में लखीसराय के मूल निवासी आरएएफ 101 बटालियन में तैनात सिपाही उमेश यादव शांतिपुरम फाफामऊ में मकान बनवाकर रहते हैं। बुधवार को वह अपने बेटे विवेक राज (11), पुत्री दीपशिखा (8) और पड़ोस के अभिनव सिंह (8) पुत्र अभय सिंह के साथ फाफामऊ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
घटना के बाद घाट पर जुटे आरएएफ के सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा स्नान के दौरान शहर में बुधवार सुबह एक और हादसा हुआ। फाफामऊ घाट पर नहाते वक्त रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) जवान उमेश कुमार(45) तीन बच्चों समेत गंगा में डूब गए। इसमें चारों की मौत हो गई। इनमें उमेश के दो बच्चे विवेकराज(11) व दीपशिखा(8) के अलावा पड़ोसी का बेटा अभिनव(9) भी शामिल है। पोस्टमार्टम के बाद चारों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के लखीसराय निवासी उमेश आरएएफ की शांतिपुरम स्थित 101 बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह परिवार समेत शांतिपुरम में ही किराये के मकान में रहते थे। पड़ोस में ही आरएएफ में ही तैनात मुख्य आरक्षी अभय सिंह भी परिवार समेत रहते हैं। पड़ोसी होने के साथ दोनों अच्छे दोस्त भी थे। बुधवार सुबह सात बजे के करीब उमेश बेटे विवेकराज, बेटी दीपशिखा, छोटे बेटे विराट व दोस्त अभय के बेटे अभिनव को लेकर गंगा स्नान करने फाफामऊ घाट पर पहुंच गए।

उमेश छोटे बेटे विराट को नहलाने लगे जबकि अन्य तीनों बच्चे खुद से स्नान करने लगे। इसी दौरान वह आगे बढ़ गए और गहराई में जाकर डूबने लगे। उधर छोटे बेटे विराट को घाट पर छोड़कर उमेश तीनों बच्चों को बचाने के लिए दौड़े लेकिन वह भी गहराई में चले गए। फिर थोड़ी ही देर में चारों नदी में डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने छलांग लगाई लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
Trending Videos

गंगा में डूबने वालों की खोजबीन करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला।
सूचना पर शिवकुटी पुलिस पहुंच गई और फिर जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम भी आ गई। करीब घंटे भर की खोजबीन के बाद उमेश, विवेकराज व अभिनव के शव मिल गए। करीब आधे घंटे बाद दीपशिखा का भी शव बरामद हो गया। एक साथ चार मौतों से घाट पर कोहराम मच गया। उधर जानकारी मिली तो दोनों परिवारों के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए। इसके बाद शव मर्चरी भेजे गए। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

उमेश यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
एसीपी शिवकुटी राजेश यादव ने बताया कि प्रांरभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि बच्चे गहराई में जाकर डूबने लगे थे। जिन्हें बचाने के चक्कर में जवान भी डूब गया। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

अभिनव के पिता भी हैं आरएएफ में सिपाही
गंगा में डूबने वाले अभिनव के पिता अभय सिंह भी आरएएफ में सिपाही हैं। उनका ट्रांसफर हो चुका है। कुछ दिनों बाद उनको नई जगह पर ज्वॉइन करना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें