फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नाव पलटने से चार लोग टोंस नदी में समाए, तीन बचाए गए, एक की तलाश जारी

Mon, 01 Jan 2024 02:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौंधियारा थाना क्षेत्र के कोहंड़ार घाट पर मछली मारने के दौरान नाव पलटने से एक ही परिवार के चार लोग नदी में समा गए। इसमें तीन को बचा लिया गया, लेकिन एक का पता नहीं चला है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। खोजबीन जारी है। 
विज्ञापन
टोंस नदी में नाव पलटी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौंधियारा इलाके कोहंड़ार घाट पर टोंस नदी में मछली मारने गए लोगों की नाव पलट गई। नाव में सवार चार लोग डूबने लगे। तीन लोगों को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन एक युवक का पता नहीं चला। उसकी खोजबीन की जा रही है। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस भी गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन में जुट गई है।

 

कोहड़ार क्षेत्र के मई गांव के नाविक मछली मारने नदी में सुबह नौ बजे के करीब गए थे। नाव पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। मछली मारते समय नाव अचानक बीच नदी में डूब गई। जिससे चारों नदी में समा गए। तीन लोगों को तो किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मई खुर्द गांव के राममूरत (50) पुत्र रामकरन का पता नहीं चला। संतोष पुत्र रामकरन, उदल निवासी दुमदुमा थाना हंडिया और बबलू निवासी शंकरगढ़ को बचा लिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें