नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न की आड़ में शराब पीकर हुड़दंग करने वालाें पर पुलिस की विशेष नजर रही। रात आठ बजे के बाद ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग की गई और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, हुड़दंग की मंशा से सड़क पर घूमने वालों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा तमाम ने अफसरों व पुलिस फोर्स के साथ सिविल लाइंस में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षित होने का अहसास दिलाया।
बाजार व मॉल के बाहर पिकेट तैनात की गई। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया। रात आठ बजे के बाद सुभाष चौराहा, हॉट स्टफ चौराहा, पत्थर गिरजाघर, धोबीघाट समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। शराब पीकर हुड़दंग करने, गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।