शहरी क्षेत्र में सोमवार को चार नए डेंगू के मामले सामने आए। यह सभी मरीज सलोरी, बमरौली, प्रीतम नगर व राजापुर में पाए गए। इन मरीजों के मिलने के बाद प्रयागराज में कुल संक्रमितों की संख्या 240 हो गई है। इसमें अब तक शहरी क्षेत्र में 188 व ग्रामीण क्षेत्रों में 52 मामले पाए गए।