फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud : स्वास्थ्य विभाग में नाैकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये ठगे, खुल्दाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 10 Aug 2024 12:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
fraud case - फोटो : Istock
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में नाैकरी लगवाने के नाम पर काैशाम्बी चरवा ग्राम पहाड़प़ुर निवासी शिवकुमार से चार लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने ज्वाइनिंग लेटर देकर उसे नाैकरी के लिए भेज दिया, जब पीड़ित पहुंचा तो पता चला कि यह निजी अस्पताल है। शिकायत पर खुल्दाबाद पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

शिवकुमार ने बताया कि उसका भाई शिव बाबू दूध बेचने का काम करता है। वह लूकरगंज निवासी शकुंतला देवी के घर में दूध देने जाता था। इस दाैरान उसके बेटे इंद्रमणि से परिचय हो गया। शकुंतला कहा कि अगर कोई स्वास्थ्य विभाग में नाैकरी करने का इच्छुक है तो वह उसे लगवा सकती है। विभाग में परिचित अधिकारी हैं। इस दोनों भाई शकुंतला के घर पहुंचे।

उसने कहा कि इंद्रमणि से बात कर लो, काम हो जाएगा। आरोप है कि इंद्रमणि और रामजी ने स्वास्थ्य विभाग में नाैकरी के नाम पर चार लाख मांगे। शिवकुमार ने जमीन गिरवी रख और पत्नी का गहने बेचकर आरोपियों को चार लाख रुपये दे दिए।

इसके तीन महीने बाद आरोपियों ने वार्ड बॉय के पद पर एक ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। जब लेटर लेकर अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि वह एक निजी अस्पताल है। आरोप है कि जब पैसे वापस मांगे पर पीड़ित को धमकी दी जा रही है।

पांच लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

वहीं, सिविल लाइंस रेलवे काॅलोनी निवासी वंदना पांडेय से पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुलेमसराय निवासी आशुतोष मिश्रा को 25 अप्रैल को आनॅलाइन पांच लाख रुपये दिए थे। उसने अक्तूबर-2023 को वापस करने का वादा किया था, लेकिन अब इन्कार कर रहा है। शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें