फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एक महीने में बीएसएनएल से जुड़े 6.5 लाख नए उपभोक्ता, प्रयागराज में 4G सेवा शुरू

Sat, 10 Aug 2024 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी ईस्ट सर्किल में लगभग 1,500 फोर जी टावर लगाए जा चुके हैं। दो हजार बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) पर बैटरी पावर प्लांट लगाया जा चुका है। जनरेटर के मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। अगले 18 महीने में 25 प्रतिशत बाजार पर कब्जा करने का लक्ष्य है। देश में करीब 8.3 करोड़ बीएसएनएल उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
BSNL 4G - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएनएल कार्यालय में शुक्रवार को मुख्य महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश परिमंडल महेश चंद्र सिंह ने बताया कि पूर्ण स्वदेशी तकनीक से निर्मित फोर-जी मोबाइल सेवा प्रयागराज में शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि यूपी ईस्ट सर्किल में एक महीने में 6.5 लाख ने उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल को चुना है। वहीं 1.6 लाख उपभोक्ता अन्य ऑपरेटरों से बीएसएनएल में आए हैं।

विज्ञापन


यूपी ईस्ट सर्किल में लगभग 1,500 फोर जी टावर लगाए जा चुके हैं। दो हजार बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) पर बैटरी पावर प्लांट लगाया जा चुका है। जनरेटर के मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। अगले 18 महीने में 25 प्रतिशत बाजार पर कब्जा करने का लक्ष्य है। देश में करीब 8.3 करोड़ बीएसएनएल उपभोक्ता हैं।

 

वहीं, प्रयागराज व्यावसायिक क्षेत्र महाप्रबंधक रमेश प्रसाद ने कहा कि जिले में 128 फोर जी टावर चालू हो चुके हैं। बीएसएनएल मात्र 108 रुपये में 28 दिन की वैधता पर एक जीबी/दिन का एफआरसी दे रहा है जबकि एक वर्ष का प्लान 1,198 रुपये में है। लैंडलाइन को फाइबर में बदला जा चुका है। गांव में एफटीटीएच की सुविधा 249 रुपये/माह से शुरू है।

 

एफटीटीएच के लिए केंद्रीयकृत कॉल सेंटर नंबर और चैट बॉक्स 8004444 भी चालू किया गया है। बीएसएनएल प्रयागराज की ओर से इंटरनेट ब्रॉडबैंड लीज लाइन की भी सुविधा दी जा रही है। एसबीआई, पीएनबी जैसे बैंक लीज लाइन की सेवा राष्ट्रीय स्तर पर ले रहे हैं। वीआईपी उपभोक्ता के लिए बीएसएनएल की एक पूरी अलग टीम (इंटरप्राइज बिजनेस) के नाम से कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें