संशोधित....एलटी लाइन की चपेट में आकर संविदाकर्मी की मौत
चार घंटे लटकती रही खंभे पर लाश
गौहनिया-करछना व रीवां-प्रयागराज मार्ग को लोगों ने कर दिया जाम, दमकल की गाड़ी पर पथराव
करमा। गौहनिया में करमा मार्ग पर बिजली का तार जोड़ने खंभे पर चढ़ा संविदाकर्मी शिवसागर एलटी लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। उसका शव खंभे से करीब चार घंटे तक लटकता रहा। लोगों ने घटना के विरोध में चक्का जाम कर दिया था। गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव भी किया। बाद में शिवसागर के बेटे को नौकरी और पांच लाख के मुआवजे के ऐलान के बाद जाम खत्म किया गया। इस दौरान वाहनों की मीलों लंबी लाइन लगी थी।
लहसइया करमा मार्ग पर मंगलवार को बिजली का तार टूटा था। दोपहर दो बजे गौहनिया बिजली उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मी शिव सगार निवासी बलापुर शट डाउन लेकर तार जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा और एलटी (लो टेंशन) लाइन की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो ई। वह खंभा पर लटक गया। लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। घटना की जानकारी शिव सागर के घर पहुंची तो रोते-बिलखते वहां पहुंच गए। थोड़ी ही देर में सैकड़ों लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पुलिस की बात नहीं मानी। दमकल की गाड़ी पर पथराव कर दिया गया। ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए बारा एसडीएम व सीओ करछना के साथ कई थानों की फोर्स घटना स्थल पहुंच गई। एसडीएम व सीओ ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे विभागीय अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लगभग चार घंटा वहां जाम लगा रहा। अधिशासी अभियन्ता जोखन लाल ने घोषणा की कि शिवसागर के बेटे को संविदा पर बिजली विभाग में नौकरी व पत्नी बीना को पांच लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने खंभा से शव को उतारने दिया। इस दौरान लगभग पांच घंटा पुलिस हलाकान रही। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवसागर के घर में पत्नी बीना चार बच्चों में मुस्कान, हिमांशु, खुशबू, खुशी हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।
----
गलत फहमी में चली गई शिवसागर की जान
करमा। संविदा कर्मी शिव सागर उर्फ लम्बू की जान जरा सी गलत फहमी में चली गई। सूत्रों के अनुसार जिस खंभा पर उसने शट डाउन लिया था, उसपर न चढ़कर दूसरे खंभे पर चढ़ गया और हादसे का शिकार हो गया। हालांकि इस बारे में अभी किसी ने बयान नहीं दिया है।
गुस्साए ग्रामीणों के सामने चार घंटे बेबस रही पुलिस
प्रयागराज-रीवा व गौहनिया-करछना मार्ग रहा घंटों बाधित
करमा/गौहनिया। संविदा बिजली कर्मी शिव सागर की एलटी लाइन की चपेट में आने के बाद मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने पहले गौहनिया-करछना हाईवे को जाम कर दिया। कुछ देर बाद गौहनिया में प्रयागराज-रीवा राज मार्ग को भी जाम कर दिया। चार घंटे पुलिस परेशान रही। इस बीच पुलिस के हाथ-पैर फूल गए ।
ग्रामीण किसी तरह मानने को तैयार नहीं हुए। शाम छह बजे बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता जोखनवाल के आश्वासन पर ग्रामीण माने। शिवसागर के बेटे को संविदा पर नौकरी व पांच लाख रुपये देने की मांग को मानने के बादशव को खंभा से उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मार्गों से भीड़ को हटवाया। पुलिस को जाम की वजह से चार घंटे हलाकान होना पड़ा। ग्रामीणों में बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी जताई गई। एसडीएम बारा व सीओ करछना घटना के बाद ही मौके पर पहुंच गए थे। दोनों अधिकारी लगातार लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद भी गुस्साए ग्रामीण नहीं माने।
गौहनिया बिजली उपकेन्द्र की बिजली रही गुल
गौहनिया। गौहनिया बिजली उपकेेेेेेेन्द्र की बिजली की आपूर्ति मंगलवार की सुबह से कई अन्य फीडरों में गुल रही। वहीं दो बजे दोपहर घटना के बाद उपकेन्द्र की पूरी बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। पिछले एक महिनों की बाद करें, तो गौहनिया बिजली उपकेेेेेन्द्र की व्यवस्था चौपट हो गई है। बिजली विभाग के ऊपर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। लोग बिजली के बिना बेहाल हो गए हैं।
चित्र-1-2-3-4 घूरपुर के लहसहिया करमा मार्ग पर एलटी लाइट के खंभा में बिजली के चपेट में आने के बाद संविदा कर्मी की मौत से संबधित है।