तंबुओं की इस नगरी में श्रद्धालुओं की संख्या व भीड़ प्रबंधन पूरी दुनिया को अचंभित करती है तो शिक्षण संस्थाओं के लिए शोध का विषय भी है। इस दिव्यता व भव्यता के बीच मेला प्रशासन कई अनोखे रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। कुंभ-2019 में तीन विश्व रिकॉर्ड बने थे। इनमें से दो रिकॉर्ड तो इसी महाकुंभ में टूट जाएंगे। वहीं, दो नए रिकॉर्ड बनाए जाएंगे।
स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित महाकुंभ का मूल लक्ष्य है। इसी को ध्यान में रखकर इस बार चार गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने की योजना है। कुंभ-2019 में भी तीन रिकॉर्ड बने थे। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया के साथ तैयारी शुरू कर दी गई है। -विजय किरन आनंद, मेलाधिकारी