prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर दफन शव बाहर आ रहे हैं।
- फोटो : prayagraj
उत्तराखंड में बाढ़ आने के बाद बांधों से पानी छोड़े जाने और बारिश होने से गंगा का जलस्तर बड़ रहा है। फाफामऊ घाट पर रविवार की सुबह कटान का दायरा बढ़ने से रेत से तीन शवों का कुछ हिस्सा दिखाई देने लगा। इन शवों में से कुछ के पैर और हाथ गंगा की धारा में लकट रहे थे। शव गंगा में न बहने पाएं और जानवर न नोचने पाएं, इसलिए वहां मौजूद कर्मियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालने की मशक्कत शुरू कर दी। घाट पर तैनात निगम कर्मियों ने अफसरों को भी इससे अवगत कराया। इसके बाद मजदूरों की मदद से सभी तीनों शवों को बाहर निकलवा गया।
prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर दफन शव बाहर आ रहे हैं।
- फोटो : prayagraj
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने रामनामी, लकड़ी व अन्य सामग्री मंगाकर शवों का अंतिम संस्कार कराया। कुछ देर बाद ही एक और शव रेत से बाहर आने की जानकारी मिली। इसके बाद उसका भी रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। निगम के अफसरों का कहना है कि घाट पर कटान का दायरा जिस तरह से बढ़ रहा है, उससे और भी शव बाहर आ सकते हैं।
इसलिए कि घाट पर रेत में अभी दर्जनों शवों के होने की आशंका जताई जा रही है। कटान की वजह से पिछले 20 दिनों से लगातार इस घाट पर रेत में दफनाए गए शवों के बाहर आने का सिलसिला जारी है। अभी इस घाट पर दर्जनों शवों के दबे होने की बात कही जा रही है। फिलहाल हालात को देखते हुए दिन रात निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।