फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोग, नहीं जले अलाव, स्कूल में 4 बच्चे हुए बेहोश

Thu, 03 Jan 2019 01:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
winter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के चलते बुधवार को स्कूल में पढ़ने गए चार बच्चे प्रार्थना सभा में बेहोश होकर गिर गए। घटना से हड़कंप मच गया। अध्यापकों ने आनन फानन में बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर अभिभावकों को खबर दी। हालांकि इलाज के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हो गए। बाद में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्कूल में अलाव जलवाया गया।

विज्ञापन

 
जिले में कोहरा भले ही नहीं पड़ रहा है, मगर गलन भरी ठंड बच्चों पर भारी पड़ रही है। बुधवार को क्षेत्र के मॉडल प्राइमरी स्कूल भदौसी में चार बच्चे बेहोश हो गए। कक्षा चार के छात्र आयुष विक्रम (10), कक्षा तीन की अनामिका सिंह (9), कक्षा एक के रवि विश्वकर्मा (5) और सुभाष वर्मा (5) को शिक्षकों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसकी सूचना मिलते ही अभिभावक भी पहुंच गए। हालांकि इलाज के बाद बच्चों की हालत सामान्य हो गई।

इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। घटना से घबराए अध्यापकों ने स्कूल में अलाव जलवाया और बच्चों को पूरे दिन अलाव के सामने बैठने को कहा। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों की तबियत खराब हुई थी। उनका इलाज कराया गया। सभी स्कूलों को सुबह दस बजे से खोलने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


ठंड कड़क, नहीं जले अलाव
कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लोग ठिठुर रहे हैं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। समाजवादी युवजन सभा ने यह आरोप लगाया है। सभा के श्यामू यादव ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार से शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब कुंभ के लिए यात्रियों के साथ साधु-संतों का आगमन शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाने के लिए तत्काल अलाव की व्यवस्था की जाए। इस संबंध में हुई बैठक में महेश निषाद, राजेश यादव, रितेश, विकास, त्रिलोक, शुभेंदु, दिनेश, विमलेश आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें