दारागंज पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथ बाइक चोरी करते हुए पकड़ा। बाद में उसके गिरोह का खुलासा हुआ। इसी तरह थरवई पुलिस ने कई चोरियों को अंजाम देने वाले राजा बाबू उर्फ कासिम को गिरफ्तार कर उसके पास से दो बाइक बरामद की है।
इंस्पेक्टर दारागंज विनीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिपरी के मुकेश विश्वकर्मा को दारागंज क्षेत्र में बाइक चोरी करते पकड़ा। उससे पूछताछ में पता चला कि उसका तीन लड़कों का गिरोह जो गाड़ियां चोरी कर बेचने का काम करते हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो और बाइक बरामद की। गिरोह के सत्यम कुमार निवासी पुराना बैरहना और शिवपुरी कौंधियारा के रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी ओर गंगापार के थरवई थाने में राजा बाबू उर्फ कासिम निवासी पड़िला को चोरी की दोबाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह शातिर चोर है, उसके खिलाफ आधा दर्जन थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।