फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को इस महीने से नहीं मिलेगा मुफ्त सिलिंडर

Thu, 01 Oct 2020 01:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
रसोई गैस का सिलिंडर - फोटो : iStock
विज्ञापन
पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत इस महीने से जिले के साढ़े चार लाख लोगों को मुफ्त में दिया जाने वाला गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा। ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि सब्सिडी के बारे में कोई नया आदेश नहीं आया हैं। अनलॉक होने से आर्थिक हालात फिर से बदलने लगे हैं। लिहाजा, अक्तूबर से यह सब्सिडी नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


बता दें, जिले में उज्ज्वला योजना के तहत करीब चार लाख, साठ हजार उपभोक्ता है। इसमें सबसे अधिक संख्या इंडियन ऑयल के करीब दो लाख, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के पौने दो लाख और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 80 हजार उपभोक्ता हैं। लॉकलाउन के बाद सरकार ने पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अप्रैल माह से मुफ्त में गैस सिलिंडर देने की घोषण की थी।

यह एक तरह से लोगों को कोविड-19 के दौर की राहत थी। इसमें लाखों उज्ज्वला के लाभार्थियों के खाते में सिलिंडर के दाम केे बराबर रकम भेजी जा रही थी। लाभार्थी अपने खाते से रकम निकालकर गैस सिलिंडर ले रहे थे। लेकिन, अक्तूबर से सरकार की ओर से सब्सिडी देने का कोई आदेश नहीं आया है। इसलिए उज्ज्वला के लाभार्थियों को इस महीने से अपनी जेब से रकम खर्च कर सिलिंडर भरवाना होगा।
विज्ञापन


सरकार ने मुफ्त सिलिंडर देने की घोषणा पहले तीन महीने यानी जून तक के लिए घोषित की थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर सितंबर तक के लिए कर दिया था। लेकिन, अब अक्तूबर से उज्ज्वला के लाभार्थियों को मुफ्त में सिलिंडर नहीं मिल सकेगा। एलपीजी ़िडस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट केपी मिश्रा कहते हैं, राहत पैकेज केवल सितंबर तक के लिए था। अक्तूबर से उज्ज्वला लाभार्थियों को सिलिंडर खरीदना पड़ेगा। उधर, इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक अबिकार पाल कहते हैं, अक्तूबर से यह सब्सिडी समाप्त कर दी गई है। लोगों को गैस खरीदने के लिए रकम खर्च करनी होगी। एक सिलिंडर 647.40 रुपये में मिल रहा है। इसमें 48 रुपये की सब्सिडी शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें