फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जन ब्रिज से गंगा में कूदे प्रेमी जोड़े का शव मिला, कपड़े से बंधे मिले हाथ

विज्ञापन
Found dead body of a pair of junkie couples from Karjan Bridge, clothes tied with clothes
विज्ञापन
प्रेमी युगल के कपड़े से बंधे मिले हाथ
विज्ञापन

दारागंज घाट से बरामद हुआ शव, कर्जन ब्रिज से लगाई थी छलांग
प्रयागराज। फाफामऊ रेलवे पुल से कूदे प्रेमी युगल का शव रविवार शाम दारागंज घाट से बरामद हो गया। छलांग लगाने से पहले दोनों ने एक-दूसरे का हाथ कपड़े से बांध रखा था। जब दोनों का शव मिला तब भी दोनों के हाथ एक दूसरे से बंधे हुए थे।
विज्ञापन

युवक की शिनाख्त विक्रम कुमार पुत्र दीनबंधु निवासी रिसौरा थाना नरैनी, बांदा के तौर पर हुई है। विक्रम कैंट थानार्न्तगत राजापुर मोहल्ले में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। उसके पिता दीनबंधु सेना से रिटायर होने के बाद गांव में रहकर खेती-किसानी का देखते थे। पिता दीनबंधु ने 17 जुलाई को विक्रम को फोन किया लेकिन उससे बात नहीं हुई। पूरे दिन उसका फोन स्विच ऑफ होने से दीनबंधु घबड़ा गए और प्रयागराज आ गए। विक्रम के कमरे में पहुंचने पर वहां ताला बंद मिला। आसपास के लड़के भी विक्रम के बारे में कुछ नहीं बता सके। दो दिन तलाश के बाद जब उसका अता-पता नहीं चला तब उन्होंने कैंट थाने में 19 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज करा दी। उधर, शनिवार शाम विक्रम एक युवती के साथ कर्जन ब्रिज पहुंचा और दोनों ने नीचे गंगा नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने कल भी दोनों युगलों की तलाश की लेकिन उनका कुछ अता-पता नहीं चला। आज दोनों का शव दारागंज घाट के पास से बरामद हो गया। दोनों के हाथ एक कपड़े से बंधे हुए थे। युवक के जेब से मिले कागज से उसकी शिनाख्त हुई जबकि युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पिता दीनबंधु भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उसे चीरघर भिजवा दिया। एसओ शिवकुटी उमेश सिंह के मुताबिक युवती की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। युगल के आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है।

Found dead body of a pair of junkie couples from Karjan Bridge, clothes tied with clothes

Found dead body of a pair of junkie couples from Karjan Bridge, clothes tied with clothes

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें