फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जख्मी मिली नाबालिग छात्रा

विज्ञापन
Found a minor girl injured
विज्ञापन
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित बिशप जानसन स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा संदिग्ध हाल में सहेली के घर गंभीर रूप से घायल हालत में मिली। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज एसआरएन ट्रामा सेंटर में चल रहा है। फिलहाल पिता ने सिविल लाइंस पुलिस से शिकायत कर जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

राजापुर निवासी व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी बिशप जॉनसन में 11वीं की छात्रा है। 9 सितंबर की सुबह वह स्कूल जाने के लिए निकली और फिर नहीं लौटी। दोपहर में उसकी सहेली ने छात्रा की नानी को फोन से बताया कि वह बाथरूम में गिरने से चोटिल हो गई है। वहां पहुंचकर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बतया कि छात्रा के सिर के दोनों हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। शनिवार को पिता के होश तब उड़ गए जब स्कूल जाने पर पता चला कि उनकी बेटी पिछले नौ दिनों से स्कूल ही नहीं गई। पिता का कहना है कि उनकी बेटी जिस सहेली के घर में मिली वह दूसरे स्कूल में पढ़ती है। अब तक यह नहीं पता चला कि बेटी घायल होकर कैसे उसके घर तक पहुंची। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें