फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के बदले नौकरी में भी फेल लाडले

Fri, 08 Feb 2013 01:23 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के बदले नौकरी की परीक्षा में भी रेल कर्मियों के लाडले फेल हो गए। लंबे इंतजार के बाद निकले इलाहाबाद डिवीजन के परिणाम में 334 अभ्यर्थी असफल करार दिए गए हैं। कर्मियों के बच्चों के लिखित परीक्षा में फेल होने की जानकारी मिलने के बाद एनसीआरएमयू ने नाराजगी जताई है। संगठन ने इसके खिलाफ पूरे डिवीजन में आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


छठें वेतन आयोग के बाद रेलवे ने संरक्षा श्रेणी के ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए लार्जेस स्कीम शुरू की। इसमें कुछ शर्तों के साथ कार्यरत कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा रही है। बदले में उनके एक बच्चे को ग्रुप डी की नौकरी देने की घोषणा की गई।

वर्ष 2010 में इलाहाबाद डिवीजन में 1282 कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति स्वीकृत की गई। हालांकि, परीक्षा में 1233 कर्मचारियों के आश्रित ही शामिल हुए। रेलकर्मियों को उम्मीद थी कि रेल मंत्रालय नौकरी के बदले नौकरी दे रहा है। इसलिए इसमें सभी बच्चों को उत्तीर्ण किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इलाहाबाद डिवीजन में 334 बच्चे लिखित परीक्षा में फेल हो गए।
विज्ञापन


इलाहाबाद डिवीजन के सीनियर डीपीओ संजीव कुमार के मुताबिक परीक्षा में सामान्य वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए 40 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 30 फीसदी न्यूनतम अंक जरूरी थे। यह नंबर प्राप्त करने में नाकाम रहे अभ्यर्थी असफल करार दिए गए हैं। इन्हें दुबारा परीक्षा दिलाने पर विचार किया जा रहा है। दूसरी ओर परीक्षार्थियों के असफल करार दिए जाने के बाद एनसीआरएमयू की मंडलीय इकाई ने बैठक कर आक्रोश जताया है। मांग की कि सभी बच्चों को उत्तीर्ण कराकर नौकरी दिलाई जाए।

साथ ही छूटे हुए सत्रों की परीक्षा भी शुरू की जाए। संयुक्त मंडल मंत्री आरएन सिंह ने कहा कि पूरे डिवीजन में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष एके भारद्वाज, एमके सिंह, एसके द्विवेदी, पीएस राय, डीबी सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, बीके सिंह, बलवीर सिंह, आरआर सिंह, इंद्रपाल, बृजेश यादव, दीपक वर्मा, अक्षयवर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें