फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नहर में डूब रहे दो बच्चों को किसानों ने बचाया

Thu, 16 Jul 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा क्षेत्र के बांका जलालपुर गांव में शारदा सहायक नहर में डूब रहे दो बच्चों को किसानों ने बचा लिया। बुधवार दोपहर रोहित (10) और मोहित (12) जानवर चरा रहे थे। वे नहर में नहाने लगे, तभी तेज बहाव में बहने लगे। अन्य बच्चों ने उन्हें बहते देख शोर मचाया। इस दाैरान खेत में काम कर रहे किसानों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। परिजन बच्चों को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनके पेट से पानी निकालकर उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें