Former Union Minister Jaipal Reddy's ashes immersed in Sangam
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता एस जयपाल रेड्डी की अस्थियों को बृहस्पतिवार को संगम में विसर्जित कर दिया गया । इस दौरान नम आंखों से उन्हें परिजनों के अलावा पार्टीजनों ने विदाई दी। बीते दिनों हैदराबाद में उनका निधन हो गया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का अस्थिकलश लेकर उनके दोनों पुत्र अरविंद और आनंद रेड्डी सुबह प्रयागराज पहुंचे। अस्थि कलश को कुछ समय तक लोगों के दर्शनार्थ रखा गया था । अपराह्न तीन बजे अस्थियों को संगम में विसर्जित कर दिया गया था ।
इस अवसर पर सी पीआईएम के नेता हरिश्चंद्र द्विवेदी, समाजवादी पार्टी के नेता अनंत बहादुर सिंह यादव, युवा जनता के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर सिंह के अलावा कांग्रेस के अनिल द्विवेदी, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमउद्दीन, परवेज सिद्दीकी समेत तमाम लोग संगम तट पर उपस्थित थे।