देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे उद्यमियों ने मंत्री नंदी के आवास पर उनकी माता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। इनमें रिमझिम इस्पात कानपुर के योगेश अग्रवाल, निकिता पेपर मिल शामली के अशोक बंसल, रायपुर के सुनील रामदास अग्रवाल, मल्टीकलर स्टील दिल्ली के राजेश गुप्ता, कॉन्टिनेंटल मिल्कोज लिमिटेड दिल्ली के दीपक अग्रवाल और अंकुर खंडेलवाल तथा वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन नोएडा के चीफ कोऑर्डिनेटर दीपक सिंघल शामिल रहे।
वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेशधर त्रिपाठी, मिर्जापुर के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मध्य प्रदेश के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ तिवारी, बांदा के पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल और पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भी मंत्री नंदी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
शोक की घड़ी में भी मंत्री ने खिलाड़ी को भिजवाई 21 हजार की मदद
प्रतिभा, परिश्रम और हौसले के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी प्रयागराज की बेटी राखी निषाद अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आर्थिक अभाव के कारण नेपाल में आयोजित होने जा रही एशिया-पैसिफिक आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने से वंचित होने की आशंका अब समाप्त हो गई है। मातृशोक की घड़ी में भी उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राखी निषाद को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है, ताकि वह प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रयागराज के साथ ही प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।