फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ पाठशाला के पूर्व अध्यक्ष निष्कासित

Mon, 28 Mar 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायस्थ पाठशाला गर्वनिंग काउंसिल की सोमवार को केपी इंटर कॉलेज सभागार में हुई आम सभा में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए ट्रस्ट मुख्यालय समेत शिक्षण संस्थानों के बजट को मंजूरी दी गई। ट्रस्ट के अतिरिक्त सचिव मीडिया अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आम सभा में मौजूद न्यासधारियों ने पूर्व अध्यक्ष टीपी सिंह के निष्कासन का अनुमोदन किया। सभा में हंगामे की आशंका के चलते सीसीटीवी कैमरे समेत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


अतिरिक्त सचिव मीडिया अनिल ने बताया कि आम सभा ने कार्यकारिणी के फैसले पर सहमति प्रदान की। बताया कि आम सभा में श्री सिंह के पक्ष में मात्र दो न्यासधारी एमपी श्रीवास्तव एवं कृपाशंकर श्रीवास्तव बोले लेकिन सभा ने उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर उनका पक्ष ठुकरा दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि निष्कासन का निर्णय कार्यकारिणी का है। ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि कायस्थ पाठशाला एवं उसके संस्थानों की अस्मिता से जो भी खिलवाड़ करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 के सत्र के लिए बीटीसी एवं कुलभाष्कर आश्रम डिग्री कॉलेज के लिए बीकॉम, बीसीए की मान्यता मिल गई है। संचालन महामंत्री एसडी कौटिल्य ने किया। इसमें अजय श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, निरीश श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, राज श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। सभा में डॉ.केके श्रीवास्तव, विनोद प्रकाश, केसी सिन्हा, गिरीश चंद्र, राकेश श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में न्यासधारी मौजूद थे। उधर टीपी सिंह का कहना है कि यह मामला लीगल है। निष्कासन के मामले में उन्होंने रजिस्ट्रार सोसाइटी में मुकदमा किया है। वर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष की सदस्यता का मामला भी उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें