फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हाईकोर्ट से पूर्व सांसद उमाकांत यादव को मिली राहत, सजा और दंड पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Fri, 29 Aug 2025 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में जीआरपी सिपाही की मौत मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव को मिली सजा व दंड पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में जीआरपी सिपाही की मौत मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव को मिली सजा व दंड पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह आदेश सजा के खिलाफ दायर अपील में दाखिल अर्जी को स्वीकार करते हुए दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति संतोष राय की खंडपीठ ने उमाकांत की अर्जी पर दिया है।

विज्ञापन


याची ने सुप्रीम कोर्ट के नवजोतसिंह सिद्धू केस के फैसले हवाला देते हुए चुनाव के मद्देनजर सजा व दंड निलंबित करने की मांग की। याची का कहना है कि वह भी राजनीतिक व्यक्ति हैं। एक बार सांसद व तीन बार विधायक रह चुका है। सरकारी वकील ने विरोध किया कहा याची पर आरोप गंभीर है। ऐसे में वह कोई राहत पाने का हकदार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें