फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद श्यामा चरण की हालत स्थिर, दिल्ली में चल रहा है इलाज

Sat, 10 Apr 2021 01:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
shyama charan gupta
विज्ञापन
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्यामा चरण गुप्ता की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद उनका दिल्ली के एक निजी अस्तपाल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार की शाम पूर्व सांसद को लेकर सोशल मीडिया में किसी ने भ्रामक सूचना डाल दी। इससे उनके समर्थकों में बेचैनी बढ़ गई। बाद में पूर्व सांसद श्यामा चरण के फेसबुक से उनका स्वास्थ्य अपडेट देर शाम जारी किया गया।
विज्ञापन


इसमें बताया गया वह अभी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाए। दरअसल पिछले सप्ताह ही कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद पूर्व सांसद और उनकी पत्नी जमुनोत्री देवी गुप्ता इलाज के लिए दिल्ली चले गए। सपा व्यापार सभा के विजय गुप्ता ने बताया कि श्यामा चरण का इलाज चल रहा है, जबकि उनकी पत्नी जमुनोत्री देवी गुप्ता दिल्ली में ही होम आइशोलेशन पर हैं। पुत्र विदुप अग्रहरि का भी दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें