फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के बेटे ने की फायरिंग, मचा रहा हड़कंप

Fri, 08 Feb 2019 01:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
kalwari firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कैंट के गणेश नगर में पूर्व सांसद के बेटे ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गनीमत रही कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। कैंट पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कैंट के गणेश नगर में रहने वाला देवानंद म्योराबाद में रेस्टोरेंट चलाता है। पुलिस के मुताबिक,उसके भाई अच्युतांनद ने बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार रात देवानंद घर पर चला आया। इसी दौरान पूर्व सांसद सुरेश पासी का बेटा शिवांग पासी अपने दो-तीन साथियों संग वहां आ धमका और गालीगलौच करने लगा। देवानंद ने विरोध किया तो उसने असलहा निकालकर फायर झोंक दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।

सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि पता चला है कि दोनों के बीच पैसों का विवाद है। रेस्टोरेंट में पार्टनरशिप की भी बात सामने आई है जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी शिवांग हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। एक दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। कैंट इंस्पेक्टर रमेश सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें