पूर्व सांसद पर थाने का घेराव करने का आरोप
पुलिस को देखते ही समर्थकों द्वारा नारेबाजी की जाने लगी। पुलिस द्वारा चुनाव को लेकर समझाने पर भीड़ उग्र हो गई थी। मौके पर पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी में सपा नेता कुंवर रेवती रमण सिंह को अपने चालक चंद्रशेखर और दो गनर के साथ बैठे देखा। पुलिस ने जब वाहन का पास मांगा तो चालक ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए जारी किया गया पास दिखाया जो आठ मई 2024 से 23 मई 2024 तक मान्य था। मतदान के दिन के लिए गाड़ी का कोई पास जारी नहीं किया गया था।
पुलिस को गाड़ी पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ भी मिला था कुंवर साहब की गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से सपा के तीन झंडे मिले थे। इस दौरान कुंवर साहब के समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। समर्थकों द्वारा चुनाव का बहिष्कार करने और किसी भी मतदाता को वोट नहीं डालने तक कि बात कही गई थी। पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद भी सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया था। रेवती रमण ने अपने समर्थकों के साथ थाने का घेराव भी किया था। इस घटना के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ आदर्श आचार सहिंता के उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया था।