फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद के पुराने करीबियों पर भी नजर, शुरू हुई निगरानी

Mon, 28 Sep 2020 11:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अतीक अहमद पर कार्रवाई के क्रम मेें पुलिस की नजर उसके गिरोह के सदस्यों पर तो है ही, उसके कई पूर्व करीबी भी पुलिस के रडार पर हैं। यह वह लोग हैं जो पूर्व में अतीक के करीबी रह चुके हैं, लेकिन दुर्दिन शुरू होने के बाद वह खुद को अतीक से अलग बताने लगे। ऐसे लोगों की खुफिया तरीके से जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन


अतीक अहमद के गिरोह आईएस-227 में मौजूदा समय में 120 से ज्यादा सदस्य हैं। इनके अलावा भी कुछ ऐसे लोग रहे हैं जो कभी अतीक के बेहद करीबी रहे हैं। उसके हर काम में वह साथ होते थे। कई ऐसे हैं, जो अतीक की अवैध रूप से कमाई गई दौलत को जमीन या अन्य धंधों में लगाकर ब्लैक से व्हाइट करते थे। लेकिन अतीक के दुर्दिन शुरू होने के बाद से इन लोगों ने न सिर्फ गिरोह से अलगाव कर लिया। बल्कि खुद को अतीक का विरोधी बताने लगे। यहां तक कि उसके खिलाफ पुलिस से शिकायतें तक की। अचानक आया यह बदलाव ही उन्हें संदिग्धों की श्रेणी में खड़ा करता है।

prayagraj news : प्रयागराज में पीडीए द्वारा ढहाया जा रहा पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी का लॉज। - फोटो : prayagraj
एक आशंका यह भी है कि अतीक का विरोधी बताने का यह फंडा खुद को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए तो नहीं किया गया। यही वजह है कि ऐसे लोगों की भी निगरानी शुरू कर दी गई है। खुफिया तरीके से उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी मौजूदा गतिविधियां, उनके व्यापार समेत अन्य बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कराई जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि यह इसलिए किया जा रहा है ताकि माफिया से जुड़ी हर कड़ी पर शिकंजा कसा जा सके। खुद को अतीक का विरोधी बताकर कोई पुलिस से बच न सके। 
विज्ञापन

prayagraj news : प्रयागराज में पीडीए द्वारा ढहाया जा रहा पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी का लॉज। - फोटो : prayagraj

जेल जाने के बाद भी नहीं बंद हुआ काम

पूत्रों का कहना है कि अतीक के कई ऐसे पूर्व करीबी हैं, जो उसके जेल जाने के बाद उसका पूरा कामकाज संभाले रहे। यही वजह रही कि अतीक के सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद भी उसकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। रंगदारी, जमीन कब्जाने, प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े उसके हर काम जेल से ही संचालित होते रहे जिसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका इन्हीं करीबियों ने अदा की। 

62 को किया गया है चिह्नित, शुरू हुई संपत्ति की जांच

सूत्रों का कहना है कि अतीक के जुड़े 62 ऐसे लोग चिह्नित किए गए हैं जो  या तो वर्तमान में अतीक के करीबी हैं या कभी उनकी उससे बेहद नजदीकी थी। इनमेें से कई उसके साथ आपराधिक मामलों में सहअभियुक्त भी हैं। धूमनगंज, कैंट समेत अन्य थानों में दर्ज ऐसे 16 मामलों में अतीक के साथ आरोपी रहे करीबियों व पूर्व करीबियों की संपत्ति की भी जांच शुरू करा दी गई है।94
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें