फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू से मारपीट, धमकी देने में पूर्व एमएलसी पत्नी-बेटी समेत नामजद

Sat, 19 Jun 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी सीबी इनिस पर पत्नी-बेटी समेत बहू से मारपीट-धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट उनके समधी मेडिकल कॉलेज के रिटायर डॉक्टर डॉ. यूएस सिन्हा ने दर्ज कराई है। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 2016 में दामाद की मौत के बाद से ही आरोपी उनकी पुत्री शिल्पी से बुरा बर्ताव करने लगे। सेंट जोंस एकेडमी मिर्जापुर रोड कैंपस स्थित जिस प्रिंसिपल आवास में उनकी बेटी अपने दो नाबालिग बच्चों संग रहती थी, उसका मुख्य द्वारा बंद करा दिया। जिसके कारण उन्हें बाहर की ओर लगी लोहे की घुमावदार सीढ़ी से आना जाना पड़ने लगा।

इतना ही नहीं सीढ़ी के निचले हिस्से पर ऊपर की दिशा में खुफिया कैमरा भी लगवा दिया। कैमरा हटवाने को कहने पर उनकी बेटी को मारापीटा और गला दबाकर कनपटी में रिवॉल्वर सटाकर घर खाली करने को धमकाया। ऐसा न करने पर जान से मारने व बच्चों के अपहरण की धमकी दी। आरोप है कि मामले की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव समेत तमाम अफसरों से शिकायत की। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद है जिसमें पहले भी मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें