भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक बाजपेयी ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वित्तमंत्री को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आने का न्यौता दिया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक बाजपेयी ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वित्तमंत्री को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आने का न्यौता दिया। इस पर वित्तमंत्री ने कहा कि वह महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज जरूर आएंगी।इस दौरान वित्तमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ को विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बताने के साथ ही कहा कि इस आयोजन के लिए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की सरकार ने अपने खजाने का मुंह खोल दिया है।
विज्ञापन
प्रयागराज में चल रहे विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं होने दी गई। इसके पूर्व अशोक बाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से भी मुलाकात कर उन्हें महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया। बता दें कि सीएम योगी ने पिछले दिनों ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया था।