फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल जस्टिस अंशुमान सिंह का 85 साल की उम्र में निधन, प्रयागराज में ली अंतिम सांस

Mon, 08 Mar 2021 12:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अंशुमान सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे थे जस्टिस अंशुमान सिंह का 85 साल की उम्र में सोमवार को प्रयागराज में निधन हो गया। 28 वर्षों तक बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस करने के बाद जस्टिस अंशुमान सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के रूप में भी सेवाएं दी थीं।

विज्ञापन


इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस पद से रिटायर होने के बाद वो गुजरात और राजस्थान के राज्यपाल बनाए गए थे। आज शाम को प्रयागराज में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पिछले साल कोरोना के कारण चल रहे लॉकडाउन के दौरान भी अंशुमान सिंह चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अमेरिका से आए बेटे को एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि अंशुमान सिंह ने कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के बीच सावधानी की मिसाल पेश की थी। लॉकडाउन के दौरान अमेरिका से घर आ रहे अपने बड़े बेटे अरुण सिंह को उन्होंने चेन्नई एयरपोर्ट से ही वापस कर दिया था, ताकि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी किए गए तत्कालीन निर्देशों का पालन हो सके।

मुख्य न्यायाधीश के अलावा राजस्थान व गुजरात के राज्यपाल रहे अंशुमान सिंह प्रयागराज में स्टैनली रोड स्थित अपनी सुमित्रानंदन पंत कोठी में पत्नी चंद्रावती सिंह और छोटे बेटे अधिवक्ता वरुण सिंह के साथ रहते थे। करीब साल भर से उनकी पत्नी चंद्रावती की भी तबीयत खराब चल रही है।

जस्टिस अंशुमान सिंह के निधन से प्रयागराज में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें