फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, अभी नली से ही दिया जाएगा भोजन

Wed, 04 Jan 2023 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले शुक्रवार 30 दिसंबर 22 को पूर्व राज्यपाल को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से लोकसेवा आयोग के पास एक्यूरा क्रिटिकल केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था था। वहां उन्हें आईसीयू में रखा गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। दोपहर बाद वह सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पहुुंचे। हालांकि घर पर भी चिकित्सकों ने उनका विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। अगले कुछ दिन वह नली के माध्यम से ही आहार लेंगे। इस दौरान उनकी घर पर ही फिजियोथैरेपी होगी।
विज्ञापन


पिछले शुक्रवार 30 दिसंबर 22 को पूर्व राज्यपाल को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से लोकसेवा आयोग के पास एक्यूरा क्रिटिकल केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था था। वहां उन्हें आईसीयू में रखा गया। चिकित्सकों की विशेष निगरानी में उनका इलाज चला। तबीयत में कुछ सुधार होने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। उनकी बहु कविता यादव त्रिपाठी ने कहा कि अभी घर पर उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है।

हालांकि उनकी हालत में पहले से सुधार है। उनकी देखरेख के लिए घर पर ही नर्सिंग स्टाफ को रखा गया है। इस बीच चिकित्सक भी उन्हें देखने के लिए नियमित रूप से आएंगे। उनके कंधे में फ्रैक्चर होने की वजह से घर पर ही फिजियोथैरेपी की जाएगी। उन्हें कोई इंफेक्शन न हो, इसके लिए घर पर किसी बाहरी व्यक्ति तो उनसे मिलने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें