फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने दी एक लाख की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान घर लौट रहे एक प्रवासी की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने परिजनों को एक लाख की आर्थिक मदद की। मऊआइमा के महरौड़ा निवासी इकबाल अहमद की लॉकडाउन के दौरान 12 मई को मुंबई से घर आते समय नागपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी । रविवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने उनके बेटे अर्सलान को आर्थिक मदद के तौर पर एक लाख रुपये का चेक दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, अनसार अहमद, विधान परिषद सदस्य वासुदेव यादव, गीता पासी, डॉ. मानसिंह, मेराज अहमद, सुभाष यादव, दूधनाथ पटेल,राकेश सिंह यादव, ननकऊ यादव, सुरेश यादव, नदीम इंतेखाब, बच्चा यादव, हैदर अली, नदीम सादिक, अनीस अहमद अब्बासी,भुट्टू भाई,अबू तालिब, सुलेमान आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें